फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITMS will be connected to UP-112

Meerut News: यूपी-112 से जुड़ेगा आईटीएमएस, नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त

Sun, 19 Jan 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
ITMS will be connected to UP-112
नगर निगम में itms में निरीक्षण करते डीआईजी और एसएसपी
- डीआईजी और एसएसपी ने किया इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम में शनिवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा ने आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) का निरीक्षण किया। डीआईजी ने कहा कि यूपी-112 को आईटीएमएस से जोड़ा जाएगा और यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आईटीएमएस को शहर में लगे सीसीटीवी से कनेक्ट कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिना नंबर या गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईटीएमएस को गृह मंत्रालय से जोड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सड़क पर वाहन संचालन में लापरवाही की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यातायात के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी आईटीएमएस कक्ष में बैठेगी। इसे निगरानी का स्तर बढ़ेगा। इस दौरान एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



------
इन बिंदुओं के साथ जारी हुए दिशा-निर्देश
1- ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर आईटीएमएस के माध्यम से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर चलने वाले वाहनों को चिह्नित कर मोटर वाहन अधिनियम एवं बीएनएस के तहत कारवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- भविष्य में आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) प्रस्तावित है। इसके तहत कहां अतिरिक्त कैमरे लगने हैं, वे स्थल चिह्नित होंगे। विशेष रूप से दिल्ली रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड, लिसाडी रोड, सरधना रोड, दौराला रोड व अन्य स्थलों के लिए परिवहन विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर प्लानिंग की जाए।
3- प्रमुख चौराहों पर जाम से राहत के लिए अवैध वाहन संचालन बंद कराया जाए। बेतरतीब वाहनों पर कार्रवाई की जाए।
4- अपराध में प्रयुक्त, चोरी एवं लूटे गए वाहन आदि का डाटा जनपदीय पुलिस की अपराध शाखा एवं जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से समन्वय स्थापित कर एकत्रित कर लिया जाए। ऐसे वाहनों को सॉफ्टवेयर से चिह्नित कर आईटीएमएस के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

5- आईटीएमएस कंट्रोल रूम का जनपदीय यातायात पुलिस, आरटीओं कार्यालय से समन्वय स्थापित कर वाहनों का डाटा एकत्रित करके यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
6- लाइव बैकअप की स्टोरेज बढ़ाने एवं आईटीएमएस के माध्यम से प्राप्त फुटेज, वीडियो क्लिप, रियल टाइम लोकेशन का डाटा विवेचना में साक्ष्य के रूप में अपराधियों के विरूद्ध प्रयोग किया जाएगा।


7- यदि किसी व्यक्ति का सामान ऑटो, टेंपो, टैक्सी में छूट जाए तो कंट्रोल रूम के माध्यम से उसे वापस दिलाने में मदद की जाएगी। इसके लिए यूपी-112 से आईटीएमएस को जोड़ा जा रहा है।
8- अन्य स्तर पर भी यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed