फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITI team became champion by defeating Rishabh Cricket Academy Blue

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू को हराकर आईटीआई टीम बनी चैंपियन

Sat, 28 Jun 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
ITI team became champion by defeating Rishabh Cricket Academy Blue
मेरठ..कंवलजीत..गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाडियों को पुरस्कृत करते कोच अतहर अली व अश्व
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम को हराकर आईटीआई की टीम ने इस वर्ग में ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। टीम की ओर से उमंग ने 40, अरनव ने 38, अभय ने 37 और अब्बास ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रोहित ने चार विकेट सामर्थ्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की ओर से रोहित ने 44, निशिता ने 40, सामर्थ्य ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में दीपांशु ने चार, अभय ने तीन व आईश ने दो विकेट लिए। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सौहार्थ, गेंदबाज देव, मैन ऑफ द सिरीज अभय को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अश्वनी गुप्ता ने कहा कि मेरठ खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। बच्चे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ये आगे जाकर देश का नाम रोशन करेंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में इंद्रजीत सिंह सालवान, डॉ. केबी पांडे, डॉ. वसुधा, करन सिंह, डॉ. कर्मेंद्र, सौरभ दत्ता, राहुल दत्ता, विनित सरीन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दो टीमें टूर्नामेंट के लिए नैनीताल होंगी रवाना
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मेरठ से क्रिकेट टीम नैनीताल सात ताल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट में भाग के लेने के लिए यहां से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम सात ताल के लिए आज शनिवार सुबह 10 बजे रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed