फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ITI Principal's house robbed in broad daylight in Sardhana

सरधना में आईटीआई के प्रधानाचार्य के घर दिनदहाड़े लूट

Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
ITI Principal's house robbed in broad daylight in Sardhana
सरधना में आईटीआई के प्रधानाचार्य के घर दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला भाटवाड़ा में बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने आईटीआई के प्रधानाचार्य की पत्नी और बच्चे को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट की। बदमाश छत पर बैठे कबूतरों को पकड़ने के बहाने घर में घुसे। पीड़ित के अनुसार, बदमाश सवा दो लाख की नगदी और जेवरात समेत दस लाख रुपये का सामान ले गए।
मोहल्ला निवासी मुुकेश विश्नोई पुत्र सुरेशचंद अलीपुर स्थित चौधरी चरण सिंह मेमोरियल आईटीआई में प्रधानाचार्य हैं। उनका भाई मेरठ स्थित उज्जीवन बैंक में कैशियर है। बुधवार सुबह मुकेश आईटीआई और भाई राकेश बैंक गए थे। मुकेश की मां और राकेश की पत्नी रिश्तेदारी में गईं थीं। घर पर मुकेश की पत्नी कंचन और पांच वर्षीय बेटा ओम था। करीब साढ़े दस बजे दो युवक चेहरे पर मास्क लगाकर उनके गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका कबूतर उड़कर छत पर आ गया है। उसे पकड़ना है। यह कहते हुए दोनों घर में घुस आए। इसके बाद युवकों ने ओम को गन प्वाइंट पर ले लिया। यह देख कंचन घबरा गई। बदमाशों ने कंचन से अलमारी की चाभी लेकर दोनों को कपड़े से बांध दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि बदमाश मुकेश की अलमारी से डेढ़ लाख रुपये नगद, ज्वैलरी और राकेश की अलमारी से 65 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये कीमत की ज्वैलरी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद कंचन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दिनदहाड़े लूट के मोहल्ले के लोगों में दशहत है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच कराई गई है। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed