{"_id":"5e52e1848ebc3ef3e945e5d6","slug":"it-will-take-six-months-now-16-crore-demand-from-the-government-meerut-news-mrt470514937","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी लगेंगे छह माह.. शासन से 16 करोड़ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी लगेंगे छह माह.. शासन से 16 करोड़ की मांग
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवास के लिए आवंटियों को अभी छह माह और इंतजार करना पड़ेगा। जिले में मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से शताब्दीनगर, लोहियानगर और सरायकाजी में आवास बनाए जा रहे हैं। एमडीए ने निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए शासन से 16 करोड़ रुपये मांगे हैं।
पिछले दो साल में गरीबों के लिए आवास बनाने में एमडीए फिसड्डी साबित हुआ है। प्रदेश के 24 फिसड्डी प्राधिकरणों की सूची में मेरठ का नाम भी शामिल है। इनमें वो प्राधिकरण शामिल किए गए हैं जिन्होंनें पिछले दो साल में कोई भी ईडब्लूएस और एलआईजी मकान नहीं बनाए हैं। लोहियानगर में 128 और शताब्दीनगर में 384 आवासों को बनाया जा रहा है। ये सभी कार्य शासन की अवस्थापना निधि से कराए जाएंगे। इसके अलावा सरायकाजी में बनाए जा रहे 544 पीएम आवास के लिए जल्द ही लॉटरी से आवासों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों का सत्यापन किया जा रहा है।
अभी फिनिशिंग का कार्य बचा
शताब्दीनगर और लोहियानगर में बनाए जा रहे निर्माणाधीन मकानों में अभी फिनिशिंग कार्य बचा है। शताब्दीनगर में लिंटर का कार्य भी बचा है। जी+थ्री इन मकानों में दो कमरे बनाए जा रहे हैं। किचन को कमरे के साथ जोड़ा गया है। इस कार्य को पूरा करने में दो से तीन माह का समय लग सकता है। इसके बाद परिसर में अन्य कार्य किए जाएंगे। ऐसे में काम खत्म होने में छह माह लग सकते हैं।