{"_id":"6890b6b7cd062e8ece04bf34","slug":"it-rained-heavily-on-the-last-monday-of-sawan-meerut-news-c-76-1-smrt1039-105974-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के आखिरी सोमवार को झमाझम बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के आखिरी सोमवार को झमाझम बरसे बदरा
विज्ञापन
- सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर होती रही बारिश, 25.9 मिमी दर्ज की गई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सावन के आखिरी सोमवार को भी दिनभर रुक-रुककर होती रही। बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान भी लुढ़ककर 30 से नीचे आ गया।
शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जुलाई के बाद अगस्त माह में भी बारिश और भी ज्यादा होने से पिछले सालों का रिकॉर्ड टूट सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा और बारिश होने की संभावना बनी है। बारिश होने से फसलों को भी काफी लाभ मिल रहा है। धान, गन्ना और चारे की फसल को बारिश से लाभ मिला है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 25.9 मिमी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई का स्तर 58 दर्ज किया गया। गंगानगर में 61, जयभीम नगर में 63, पल्लवपुरम में 58, बेगमपुल 59, दिल्ली रोड 67 एक्यूआई दर्ज किया गया।