फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Issues of illegal possession and stalled development work prevailed

भूमि पर अवैध कब्जे एवं ठप विकास कार्य के मुद्दे छाए रहे

Sun, 16 Feb 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Issues of illegal possession and stalled development work prevailed
भूमि पर अवैध कब्जे एवं ठप विकास कार्य के मुद्देे छाए रहे
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में भूमि पर अवैध कब्जे एवं विकास कार्यों के ठप रहने के मुद्दे छाए रहे। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने का मामला उठाया। वहीं, कुछ सदस्यों ने क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों के मामले भी प्रमुखता से रखे। इनमें महानगर स्थित केसरगंज में भूमि पर अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल्द इसे कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया। बैठक में वर्ष 2020-21 के छह करोड़ 55 लाख रुपये के मूल बजट को सदस्यों ने स्वीकृति दी।
जिला पंचायत सदस्य डॉ. मनोज अधाना ने सड़कों पर स्थित स्कूलों के आसपास ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने का मुद्दा उठाया। वहीं, उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच से आते हैं लेकिन विकास कार्य न होने से विरोध झेलते हैं। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र चौधरी ने गांवों में विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को जल्द शुरू कराना चाहिए। जिससे वर्ष 2022 के चुनावों में सरकार को लाभ मिल सके। वहीं, उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ने नौचंदी मेले का आयोजन शानदार किया परंतु स्टार नाइट में आए कलाकारों का पैसा अभी तक नहीं मिल सका है। वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी जिला पंचायत सदस्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि उन्होंने हस्तिनापुर के विकास के लिए पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल से मिलकर कुछ सुझाव दिए हैं। उनसे 500 करोड़ की दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाने का निवेदन किया है। इसके अतिरिक्त सरधना के महादेव मंदिर का विकास करने के लिए भी आग्रह किया है। बैठक में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द शुरू होंगे विकास कार्य : अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर ने कहा केसरगंज स्थित जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। वहीं, गांवाें में स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त ईंटों का रेट रिवाइज करने के लिए प्लान बनेगा। वहीं, क्षेत्र में विकास कार्य जल्द शुरू कर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। प्रमुख त्योहारों पर मखदूमपुर घाट पर गंगा आरती की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक दीर्घा बनाई जानी चाहिए : मुखिया गुर्जर
मुखिया गुर्जर ने जिला पंचायत बोर्ड बैठक के दौरान मौजूद दर्शकों के लिए दीर्घा बनाने का सुझाव बोर्ड के सामने रखा। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा की तर्ज पर जिला पंचायत सभागार में भी दर्शक दीर्घा बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed