फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Issue of Jat reservation will resonate before Lok Sabha elections 2024, Jats Mahasammelan heats up politics

मेरठ: अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में गरजे खाप चौधरी, नरेश टिकैत ने कही ये बड़ी बात

Sun, 24 Sep 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Sep 2023 11:32 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में जाट आरक्षण की सियासी बिसात बिछाई जाएगी। इसके लिए आज जाट समुदाय अखिल भारतीय जाट महासभा आयोजित की। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं समेत नरेश टिकैत भी आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Issue of Jat reservation will resonate before Lok Sabha elections 2024, Jats Mahasammelan heats up politics
जाटा महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में जुटे लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण का मुद्दा उठाकर वेस्ट यूपी की राजनीति को गरमाने की तैयारी है। इसके लिए अखिल भारतीय जाट महासभा आज मेरठ में बड़ा सम्मेलन आयोजित किया। अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से आज कंकरखेड़ा के शगुन फार्म हाउस में प्रांतीय सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें जाट समाज के दिग्गज केंद्र में आरक्षण दिलाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक को भी शामिल होना था लेकिन वह नहीं आ सके। उनके अलावा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ बालियान खाप, मलिक खाप के चौधरी व समाज के बड़े लोग शामिल होने पहुंचे हैं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

बताया कि कार्यक्रम में जाट समाज को आरक्षण न दिए जाने पर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। जाट समाज अपनी ताकत दिखाएगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी ने कहा कि भाजपा जाट समाज की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा उसे आगामी लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी सम्मेलन की तैयारी में जुटे रहे। सम्मेलन में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से जाट समाज के लोग रविवार सुबह से ही जुटना शुरू हो गए।

रालोद नेताओं ने दिया समर्थन
रालोद के वरिष्ठ नेताओं ने सम्मेलन को समर्थन दिया है। रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के प्रयासों से जाट समाज को केंद्र में आरक्षण मिला था। इसे साजिश के तहत खत्म कराया गया। सुनील रोहटा ने कहा कि आज समाज के युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण अत्यधिक आवश्यक है।

Issue of Jat reservation will resonate before Lok Sabha elections 2024, Jats Mahasammelan heats up politics
जाटा महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में जुटे लोग - फोटो : Amar Ujala
प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय जाट महासंघ भी हो रहा शामिल 
प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय जाट महासंघ भी शामिल हो रहा है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने कहा कि जाट समाज की नस्ल को सशक्त करने के लिए आरक्षण की महत्वपूर्ण मांग का समर्थन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जाट महासंघ जाट आरक्षण की लड़ाई में अपनी अग्रणी भूमिका और सहभागिता देगा।

पश्चिमी यूपी की राजनीति की दिशा तय करेगा जाट समुदाय
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख आधार माना जाने वाला जाट समुदाय मेरठ की क्रांति भूमि से राजनीति की दशा और दिशा तय करने जा रहा है। एक अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में राजनीति, कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार, सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर चर्चा होगी।

इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल आदि सभी राज्यों में निवास कर रहे जाट समाज के प्रतिनिधियों के साथ देश व दुनिया भर से जाट समाज के लोग इस अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे।

जाट आरक्षण सम्मेलन की घोषणा ने नई सियासी पिच की तैयार
ठीक एक सप्ताह पहले मेरठ में ही आयोजित किए जा रहे जाट आरक्षण सम्मेलन ने नई सियासी पिच तैयार करनी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में जाट समाज के लोग गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। गांव दबुथवा, पथौली, सरूरपुर, मीरपुर, भदौड़ा, रोहटा आदि गांव के लोग भी जाट आरक्षण सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed