फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Isolation ward built to prevent COVID-19 infection

कोविड संक्रमण को रोकने के लिए बनाया आइसोलेशन वार्ड

Tue, 03 Jun 2025 07:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 03 Jun 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward built to prevent COVID-19 infection
- मेडिकल कॉलेज में की गई कोविड 19 से निपटने के लिए आपातकालीन तैयारी
विज्ञापन

- छह दिन में हुई जांच में एक मरीज आया पॉजिटिव, मरीज को किया घर में क्वारनटीन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 से निपटने के लिए आपातकालीन तैयारियां की गई है। इसमें मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई। यह भी व्यवस्था रहेगी कि आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह से जारी रहे। कोविड़ में आपात स्थिति के लिए बनाई गई टीम के हेड डॉ. अरविंद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अलग प्रवेश द्वार और आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। आपातकाल विभाग में कोविड़ के संदिग्ध मरीजों के लिए एक अलग प्रवेश द्वार बनाया है।
आईसीयू में की गई बेड की व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज में 10 बेड वाला कोविड 19 आईसीयू है। यहां वेंटिलेटर के साथ हाईफ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध है। 10 बेड वाला गैर आईसीयू आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। आईसीयू और गैर आईसीयू आइसोलेशन वार्ड में अलग-अलग नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया गया। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि अस्पताल के अन्य हिस्सों में संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

नमूनों की जांच रिपोर्ट की भी व्यवस्था
कोविड संदिग्ध मरीजों के नमूने तुरंत माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे जाते हैं। इससे टेस्टिंग में तेजी आ रही है। कोविड में आपात स्थिति के लिए बनाई गई टीम के हेड डॉ. अरविंद ने बताया कि हाल में हुई जांच में एक मरीज को छोड़कर सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उस मरीज को तुरंत उसके घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए हुई थी मॉक डि्रल
डॉ. अरविंद ने बताया कि पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्प्शन) ऑक्सीजन प्लांट की कार्यक्षमता जांचने के लिए अभी दो दिन पहले मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई। इस अभ्यास का नेतृत्व डब्ल्यूएचओ डॉ. प्रिया गुप्ता, प्रो. मेडिसिन और टेली आईसीयू इंचार्ज डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. एनेस्थीसिया डॉ. विपिन धामा, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. योगेश मानिक ने किया।

कोविड 19 पर किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम
मेडिसिन विभाग द्वारा कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। कोविड-19 के नवीनतम उपचार प्रोटोकॉल, संक्रमण नियंत्रण के लिए उपाय, टीकाकरण की रणनीति, पोस्ट कोविड की जटिलताएं आदि विषय में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed