फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   irshad murder : five arrested by people

इरशाद हत्याकांड में पत्नी सहित पांच को हिरासत में लिया

Sat, 05 Nov 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
irshad murder : five arrested by people
इरशाद हत्याकांड : पत्नी समेत पांच को हिरासत में लिया
विज्ञापन

सरधना। गांव पिठलोकर के इरशाद हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। ससुराल में रह रहे युवक की ढाई माह पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था।
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जोला निवासी इरशाद उर्फ भूरे की गांव पिठलोकार में शादी हुई थी। निकाह के बाद वह पत्नी के साथ कुछ दिन गांव जोला में रहा। उसके बाद पत्नी की जिद पर गांव पिठलोकर में रहने लगा। परिजनों का आरोप है कि इरशाद की पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा हुआ। बीती 28 अगस्त को इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। 29 अगस्त की रात ससुराल में इरशाद की लाश मिली। ससुराल वालों ने बिना बताए उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया। बाद में रिश्तेदारों ने बताया कि घटना से पहले भी पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

परिजनों की मांग पर डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा आगरा लैब भेजा गया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए पत्नी, प्रेमी सहित तीन को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने पर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed