फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL fun doubles as fans watch matches on big screens at Fan Park

Meerut News: आईपीएल का मजा हुआ दोगुना, फैन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच

Sun, 12 Apr 2026 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
IPL fun doubles as fans watch matches on big screens at Fan Park
बीसीसीआई की ओर से पांडव नगर स्थित करन पब्लिक स्कूल में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया। यहां क्रिकेट प्रेमियों ने 32 फीट की स्क्रीन पर आईपीएल मैच का आनंद उठाया। बड़ी स्क्रीन और साउंड के साथ मैच और बीच-बीच में जोश भरने वाले गाने सुनने के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जोश भर गया।
विज्ञापन

यह पांचवी बार है जब मेरठ में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया गया है। पिछले वर्ष भैसाली मैदान में इसका आयोजन किया गया था लेकिन इस बार करन पब्लिक स्कूल के मैदान में आईपीएल फैन पार्क लगाया गया। पहले दिन शनिवार को दोपहर 3:30 बजे पंजाब और हैदराबाद के बीच मुकाबला शुरू हुआ। इस दौरान काफी संख्या में बच्चे क्रिकेट मैच देखने पहुंचे। हालांकि दिन में भीड़ थोड़ी कम रही लेकिन शाम होते होते संख्या बढ़ने लगी। इस दौरान जब भी कोई बाउंड्री लगती या विकेट गिरता तो डीजे बजता। इस दौरान बच्चों ने हाथ पर टीम के टैटू भी बनवाए। मैच के दौरान बॉक्स क्रिकेट समेत कई प्रकार के खेलों का भी बच्चों और क्रिकेट प्रेमियों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

जिन शहरों में स्टेडियम नही है उन शहरों में आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर स्टेडियम जैसा माहौल उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। शनिवार दोपहर 3:30 बजे से दिन का पहला मैच हुआ। इसलिए 3 बजे से ही सभी को निशुल्क प्रवेश दिया गया। शाम को दूसरा मैच 7:30 बजे शुरू हुआ। शाम के समय भी काफी संख्या में क्रिकेट फैंस मैच देखने पहुंचे। फैन पार्क में गेम्स प्वाइंट के अलावा फूड कोर्ट भी बनाया गया। रविवार को भी 3 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। इस दिन भी 2 मैच होंगे जिनका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed