फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation started on information of preserved animal skin in Dungar factory

Meerut News: डूंगर के कारखाने में संरक्षित पशु की खाल की सूचना पर जांच शुरू

Wed, 07 Jan 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on information of preserved animal skin in Dungar factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में स्थित चर्म शोधन कारखाने में संरक्षित पशु की खाल लाए जाने की सूचना पर बुधवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कारखाने की गहन जांच करते हुए खाल के नमूने कब्जे में लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे।
कारखाने में संरक्षित पशु की खाल की सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिनभर गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल रहा और ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मामले को गंभीर बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विहिप बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद संरक्षित पशु की खाल का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि कारखाने में संरक्षित पशु की खाल का प्रयोग बंद नहीं कराया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। खाल के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कारखाना संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed