फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inuagration of Ambedkar library

अंबेडकर पुस्तकालय का उदघाटन

Fri, 03 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
inuagration of Ambedkar library
कैली में अंबेडकर भवन व अंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। नववर्ष के अवसर पर गांव कैली में भीमराव आंबेडकर भवन एवं आंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भवन एवं पुस्तकालय का उद्घाटन हापुड़ के डॉ. विनोद सागर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अरुण कुमार ने बाबा भीमराव आंबेडकर तथा भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। रामशरण बौद्ध ने महापुरुषों को यादकर उनके सिद्धांतों को अपनाने की अपील की। समारोह में अमरोहा से आए ओमपाल सिंह बौद्ध ने पुस्तकालय के लिए दलित महापुरुषों की 100 किताबें नि:शुल्क भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर सिंह ठेकेदार ने की। इस मौके पर संजय बौद्ध, बिजेंद्र सागर, सतेंद्र कुमार, मनवीर सिंह गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed