फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interview: India and Australia are the main contenders for the T20 World Cup: Praveen Kumar

साक्षात्कार : भारत और ऑस्ट्रेलिया टी-20 विश्वकप के प्रमुख दावेदार : प्रवीण कुमार

Tue, 10 Feb 2026 06:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Interview: India and Australia are the main contenders for the T20 World Cup: Praveen Kumar
अमर उजाला......प्रवीण कुमार ( क्रिकेटर ) ।
ऋषिपाल सिंह
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार हैं। सोमवार को मेरठ अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भारतीय टीम के सदस्यों और पाकिस्तान के साथ मैच पर भी खुलकर बात की। उन्होंने भारतीय टीम में कोच गौतम गंभीर के द्वारा किए गए बदलावों को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि बदलाव टीम के लिए अच्छे होते हैं। कभी-कभी नतीजा अच्छा नहीं निकलता तो सवाल उठते हैं।
स्विंग के जादूगर प्रवीण कुमार भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट, 68 वन-डे और 10 टी-20 मैच खेल चुके हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में सीनियर चयन समिति के चेयरमैन हैं। वे उत्तर प्रदेश के लिए खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय टीम वर्तमान में अन्य टीमों से मजबूत है। टीम का बल्लेबाजी क्रम किसी भी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकता है। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी कम नहीं आंका। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल की प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल का सफर तय कर सकती हैं।
विज्ञापन

अभिषेक चलेंगे तो एक तरफा होगा मैच
भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए कहा कि वह जिस दिन भी चलेंंगे तो वह मैच एक तरफा होगा। ऐसा ही एक क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रेविस हेड है। दोनों खिलाड़ी खतरनाक बल्लेबाज हैं। उन्होंने कुलदीप यादव के लिए कहा कि अभी टूर्नामेंट में एक ही मैच हुआ है। कुलदीप को मौका जरूर मिलेगा और जिस दिन भी खेलेंगे छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं कप्तान होता तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों से नहीं मिलाता हाथ
टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए उन्होंने साफ कहा कि खेल से पहले देश है। युद्ध और खेल एक साथ नहीं चलेगा। यह पाकिस्तान का निर्णय है कि वह मैच नहीं खेलना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर मैं भारतीय टीम का कप्तान होता तो मैं भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाता। वह हमारे सैनिकों और लोगों पर हमला करते हैं। हम उनसे हाथ क्यों मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed