फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   International Yoga Day today, Chaudhary Jayant Singh will be the chief guest

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, चौधरी जयंत सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day today, Chaudhary Jayant Singh will be the chief guest
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में योग दिवस कार्यक्रम को लेकर मुआयना करते प्रशासनिक अ​धिकारी। संवाद
सरधना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों का एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह और एसडीएम दीक्षा जोशी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कौशल विकास एवं उद्यमिता के केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने बताया कि कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य रखी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पुरातत्व विभाग से लव कुश, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, चर्च प्रबंधक फादर वलेरियन पिंटो, फादर जॉन मिल्टन, जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नरेंद्र त्यागी, कार्यालय सहायक संदीप कुमार, जिला सलाहकार समिति सदस्य प्रिंस अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व समाजसेवी राशिद अल्वी व शहजाद, रालोद नेता आतिर रिजवी व संगीता दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed