फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Internal assessment marks will have to be uploaded on the portal within a week

Meerut News: एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे आंतरिक मूल्यांकन अंक

Fri, 03 Apr 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Internal assessment marks will have to be uploaded on the portal within a week
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों व विभागाध्यक्षों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने जून-2026 में होने वाली सम सत्र परीक्षाओं (द्वितीय सत्र को छोड़कर) के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार अंक https://annual.ccsuniversityweb.in/ के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। प्राचार्यों से अनुरोध है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके महाविद्यालय में प्रवेशित किसी भी छात्र का आंतरिक अंक अपलोड करने से छूट न जाए। पूर्णांक और प्राप्तांक का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर ही अंक अपलोड करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। अनुपस्थित छात्रों की सूची के साथ आंतरिक अंकों की पोर्टल प्रति गोपनीय शाखा (खिड़की संख्या-40) में जमा करनी होगी। परीक्षा समिति की बैठक और कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के निर्देशानुसार यदि अंक समय पर अपलोड नहीं किए गए तो महाविद्यालय छात्रों के प्रवेश-पत्र प्राप्त नहीं कर सकेंगे। ऐसी स्थिति में महाविद्यालय स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed