फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter student absconding with lover, created a ruckus of kidnapping

इंटर की छात्रा प्रेमी संग फरार, मचा अपहरण का हल्ला

Sun, 01 May 2022 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Inter student absconding with lover, created a ruckus of kidnapping
पांच घंटे बाद नोएडा से बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज गई 12वीं की छात्रा प्रेमी के साथ फरार हो गई। छात्रा दोपहर को घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अपहरण का हल्ला मचा तो पुलिस में खलबली मच गई। पांच घंटे बाद पुलिस ने छात्रा को नोएडा स्थित एक फ्लैट से बरामद कर लिया। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
कंकरखेड़ा के एक व्यापारी की बेटी सदर बाजार स्थित एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। शनिवार दोपहर छात्रा कॉलेज से नहीं लौटी। परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से इसकी जानकारी ली। अपहरण की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें छात्रा स्कूल ड्रेस की जगह सादे कपड़े में दिखाई दी। पुलिस ने परिवार के लोगों से छात्रा और घर के मोबाइल नंबर लिए। सर्विलांस टीम ने इन नंबरों की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध नंबर मिला। पुलिस ने उस नंबर की छानबीन की तो पता चला कि यह नंबर हस्तिनापुर के एक युवक है, जो नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। इस नंबर की लोकेशन लेकर सदर बाजार पुलिस नोएडा गई और छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। छात्रा और युवक को देर रात पुलिस सदर थाने ले आई। परिजन अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फेसबुक से हुई थी दोस्ती
पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि छात्रा की युवक से छह महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों शादी करना चाहते हैं। छात्रा कॉलेज से खुद ही गई थी। छात्रा अभी नाबालिग है, उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed