फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Integrated Township Meerut: three lakh youth will get employment, NCR population burden will be reduced

इंटीग्रेटेड टाउनशिप: बदलेगी मेरठ की तस्वीर, तीन लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, एनसीआर की आबादी का कम होगा भार

Thu, 30 May 2024 10:53 AM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 May 2024 10:53 AM IST
सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए मेडा ने 7.17 करोड़ रुपये देकर पांच किसानों से जमीन ली है।  300 हेक्टेयर में यह टाउनशिप विकसित होगी। वहीं तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं एनसीआर की आबादी का भार भी कम होगा।

विज्ञापन
Integrated Township Meerut: three lakh youth will get employment, NCR population burden will be reduced
मेरठ में नई टाउनशिप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ दिल्ली रोड पर विकसित की जाने वाली प्रदेश की पहली सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में लोगों के रहने के साथ ही व्यावसायिक गतिविधियों पर भी जोर दिया गया है। 

विज्ञापन


यहां तीन लाख युवाओं को रोजागर के अवसर मिलेंगे। इसमें 27 हेक्टेयर में ब्लॉक में कॉमर्शियल जोन विकसित किए जाएंगे। इसमें विदेश की तर्ज पर फ्लैटेड इंडस्टि्रयल एस्टेट विकसित होंगे, जिसमें 100 वर्ग मीटर के दफ्तर के हिसाब से 50 हजार दफ्तर बनाए जाएंगे। एक लाख 35 हजार कर्मचारी काम करेंगे। इसके अलावा लगातार पैर पसार रहे आईटी सेक्टर का भी केंद्र बनकर मेरठ उभरेगा, जिसके लिए 20 हेक्टेयर क्षेत्र सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

मेडा की प्लानिंग के मुताबिक आईटी जोन में भी 50 हजार दफ्तर खोले जाएंगे, जिनमें एक लाख 66 हजार कर्मचारी काम करेंगे। ऐसे में तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी यहां काम करेंगे। 41 हजार 575 आवास बनाए जाएंगे जो एक लाख 85 हजार लोगों की घर की जरूरत पूरी करेंगे।

आवास एवं विकास परिषद् की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे और बिजली बंबा बाईपास के पास दस गांवों में प्रस्तावित टाउनशिप में 30 हजार आवास बनेंगे, जिसमें सवा लाख से अधिक लोग रह सकेंगे। इन टाउनशिप से करीब तीन लाख लोगों आवासीय जरूरत पूरी होगी।

नई टाउनशिप के तहत पहले फेज में छज्जूपुर में 30.09 हेक्टेयर और मोहिउद्दीनपुर में 111.79 हेक्टेयर जमीन को लेकर काम होगा। इन दोनों गांव की कुल 112 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण पर 1007.34 करोड़ रुपये का खर्च होगा। 

फ्लैटेड फैक्टरी में होते हैं इस तरह के काम
मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी का कॉन्सेप्ट विदेशी है। इसके तहत फ्लैटनुमा बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जाता है।

इमारत के हर फ्लोर पर काम के हिसाब से स्ट्रैक्चर तैयार किया जाता है। जैसे जेम्स एंड ज्वेलरी, स्पोर्ट्स, कैंची, जूता सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, हैंडीक्राफ्ट, फैशन डिजाइन, आईटी सेक्टर से जुड़े केपीओ, बीपीओ, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजाइनिंग, असेंबलिंग की छोटी फैक्टरियां आदि।

विज्ञापन

Integrated Township Meerut: three lakh youth will get employment, NCR population burden will be reduced
अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा - फोटो : अमर उजाला
एनसीआर की आबादी का भार होगा कम
इंटीग्रेटेड टाउनशिप मेरठ की सूरत बदलकर रख देगी। मेडा की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, गुरुग्राम की एक प्रतिशत, फरीदाबाद की दो प्रतिशत, नोएडा की 5 प्रतिशत, ग्रेटर नोएडा की दो प्रतिशत, दिल्ली की एक प्रतिशत और गाजियाबाद की आठ फीसदी आबादी की घर की जरूरत भी मेरठ पूरा करेगा।  - अभिषेक पांडेय, उपाध्यक्ष मेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed