फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Insult to Sanatan faith will not be tolerated: Vineet Agarwal Sharda

सनातन आस्था का अपमान बर्दाश्त नहीं : विनीत अग्रवाल शारदा

Fri, 31 Jul 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Insult to Sanatan faith will not be tolerated: Vineet Agarwal Sharda
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान के कांवड़ियों पर दिए बयान पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना न केवल करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान है, बल्कि भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति भी असम्मान दर्शाता है। कांवड़िये भगवान शिवजी के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ गोमुख, गंगोत्री, हरिद्वार से गंगाजल तथा अन्य पवित्र तीर्थों से जल लेकर कठिन यात्रा करते हैं। वे कई दिनों तक पैदल चलकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे हिन्दू श्रद्धालुओं के प्रति दिया गया बयान उचित नहीं है। शादाब चौहान को अपने बयान पर तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed