फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions to investigate corruption in garbage disposal plant and RCC streets

Meerut News: कूड़ा निस्तारण प्लांट और आरसीसी गलियों में भ्रष्टाचार की जांच के निर्देश

Wed, 07 Jan 2026 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Instructions to investigate corruption in garbage disposal plant and RCC streets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पंचायत करनावल में कूड़ा निस्तारण प्लांट और आरसीसी गलियों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों पर प्रशासन ने कार्रवाई निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण प्लांट और आरसीसी गलियों के निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
सभासदों ने नगर के इन कार्यों में निम्न गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल, गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की शिकायतें की थी। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने पत्र जारी करते हुए इस मामले में जल्द निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों से भुगतान की गई धनराशि की ब्याज सहित वसूली की संभावना जताई है। एसडीएम सरधना द्वारा पत्र जारी किया गया है, जिसमें कूड़ा निस्तारण प्लांट और गलियों के निर्माण कार्य में हुई अनियमितता को लेकर स्पष्ट जांच करने का आदेश दिया गया है। यह पत्र पिछले कई महीनों से लंबित शिकायतों के संबंध में दिया गया। वार्ड सभासद रूपेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पत्र में उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द तथ्यों की जांच करने और उचित कार्रवाई की स्पष्ट रिपोर्ट प्रदान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed