फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspiration to follow the path of the Lord Jesus from the life of Mother Mary.

Meerut News: मां मरियम के जीवन से प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

Wed, 09 Sep 2026 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Inspiration to follow the path of the Lord Jesus from the life of Mother Mary.
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में माता मरियम का जन्मदिन श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक भावना के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार रात को प्रभु यीशु की माता धन्य कुंवारी मां मरियम का जन्मदिन श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विशेष प्रार्थना सभा और मिस्सा बलिदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां मरियम को श्रद्धापूर्वक याद किया।
मेरठ कैथेड्रल चर्च के मुख्य पुरोहित फादर एल. तारसिस ने विशेष मिस्सा बलिदान चढ़ाया। उन्होंने अपने प्रवचन में धन्य कुंवारी मां मरियम के प्रेरणादायक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां मरियम का जीवन विश्वास, त्याग, समर्पण और सेवा की प्रेरणा देता है। वह श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही धार्मिक जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
विज्ञापन

चर्च में विशेष प्रार्थना और धार्मिक गीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed