Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector slapped students to get the phad removed

Meerut News: फड़ हटवाने के दौरान दरोगा ने पिता-पुत्र को पीटा

Tue, 09 Dec 2025 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Inspector slapped students to get the phad removed
- भगतपुरा निवासी पीड़ित ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भगवतपुरा निवासी संजय ने कंकरखेड़ा थाने के एक दरोगा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दो पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें और बेटे इशांत को पीट दिया। एक मंडप के बाहर फड़ हटवाने के दौरान यह मारपीट की गई। संजय के मुताबिक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है लेकिन उसके आशंका है कि पुलिस फुटेज डिलीट करा सकती है। इसलिए वह बुधवार को एसपी सिटी से इसकी शिकायत करेंगे।

मंगलवार को संजय ने मीडिया को बताया कि वह पैठ में फड़ लगाते हैं। उनका बेटा इशांत दसवीं में पढ़ता है। वह बेटे के साथ फड़ लगाने के लिए गोलाबढ़ के राम-लक्ष्मण मंडप की पार्किंग में गए थे। इसी दौरान यह दरोगा दो पुलिसकर्मियों के साथ आए। आरोप है कि उन्होंने फड़ हटाने की बात कहते हुए इशांत को थप्पड़ मारे। बेटे ने मारपीट का विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। बेटे ने पुलिसकर्मियों की शिकायत उच्च अधिकारी से करने की बात कही तो उसे भी पीटा गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed