मेरठ में दरोगा ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, अपनी व पत्नी की जान को बताया खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस जहां जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है, वहीं मेरठ के रहने वाले यूपी पुलिस के एक दरोगा ने खुद की और पत्नी की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं एसपी क्राइम ने दरोगा व उसकी पत्नी को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के के रहने वाले प्रदीप कुमार जो कि यूपी के अलीगढ़ में इगलास थाने में एसआई की पोस्ट पर तैनात हैं। दरोगा प्रदीप कुमार ने एक युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते लव मैरिज की है।
दरोगा प्रदीप कुमार मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी व पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई। दरोगा का कहना है कि उन्हें पत्नी के घरवालों से जान को खतरा बताया।
वहीं दरोगा की शिकायत पर एसपी क्राइम बीपी अशोक ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी की सुरक्षा का आश्वासन दिया।