फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector Line spot abusing BJP

भाजपा नेता से अभद्रता करने वाले इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Tue, 17 Nov 2020 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Inspector Line spot abusing BJP

मोदीपुरम। एसएसपी ने दौराला मंडल अध्यक्ष से अभद्रता कर कपड़े फाड़ने के मामले में सोमवार को कंकरखेड़ा थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा पुलिस ने बीती 11 नवंबर को प्लॉट के विवाद में बटजेवरा गांव निवासी सोनू को हिरासत में लिया था। इसकी जानकारी पाकर दौराला मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा उसे छुड़ाने कंकरखेड़ा थाने पहुंचे थे। वहां उनकी इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र प्रसाद से कहासुनी हो गई। नरेंद्र प्रसाद ने रवि बटजेवरा से अभद्रता की। इस पर उन्होंने जिलाध्यक्ष अनुज राठी से उनकी फोन पर वार्ता कराई, परंतु इंस्पेक्टर ने जिलाध्यक्ष से भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिस पर भाजपाई भड़क गए। पुलिसकर्मियों एवं भाजपाइयों में मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने भाजपा नेता के कपड़े फाड़ दिए। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने सरधना विधायक संगीत सोम को मामले से अवगत कराया। इस पर विधायक ने एसएसपी से वार्ता की। इस पर कप्तान ने मामले की जांच कराई। इसमें क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद दोषी पाए गए। जिस पर एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। रवि बटजेवरा का कहना है कि पुलिस सोनू को हिरासत में लेकर दबाव बनाना चाहती थी। सच्चाई को दबाने के लिए भाजपा नेताओं से अभद्रता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed