फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector line spot, a constable and retainer suspended

Meerut News: बिजनौर - दरोगा लाइन हाजिर, एक सिपाही और अनुचर निलंबित

Wed, 24 May 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 24 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Inspector line spot, a constable and retainer suspended
- महिला ने दरोगा पर लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

- चुनाव ड्यूटी में गैर जनपद गए सिपाही को अफसरों से दुर्व्यवहार में किया निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगीना कोतवाली में तैनात एक दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, चुनाव ड्यूटी में गैर जनपद गए एक सिपाही को निलंबित किया गया है जबकि एक अनुचर पर शराब पीकर गाली-गलौज करने में गाज गिरी है।
सोमवार शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने नगीना थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम को लाइनहाजिर किया है। बताया गया कि एक महिला ने दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। जिसमें एक मामले में फोन पर बात करते हुए दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप था। शिकायती पत्र में दिए गए तथ्यों की जांच कराई गई। जिसमें दोषी पाए जाने पर धर्मेंद्र कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सिपाही योगेश कुमार को निलंबित किया गया है। बताया गया कि योगेश कुमार की मतदान ड्यूटी पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज थाना सुनगढ़ी के बूथ पर लगी थी। यहां पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप सिपाही पर लगा। जिसके चलते उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस लाइन की मैस में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर अनुचर नरपाल सिंह को निलंबित किया गया है। जिला चिकित्सालय में परीक्षण कराए जाने पर एल्कोहल का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed