फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector asked for bribe from ANM, audio goes viral

Meerut News: दरोगा ने एएनएम से रिश्वत मांगी रिश्वत, ऑडियो वायरल

Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Inspector asked for bribe from ANM, audio goes viral
मेरठ। धोखाधड़ी के मामले में एएनएम से फोन पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का दरोगा का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दो हजार रुपये ऑनलाइन ले भी लिए। एएनएम ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर दर्ज रिपोर्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन

गढ़ रोड की पंचशील काॅलोनी निवासी ऊषा अग्रवाल स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं। उन्होंने बताया कि नौचंदी क्षेत्र की गीता काॅलोनी में मां-बेटी से एक मकान का सौदा 45 लाख रुपये में किया था। 40 लाख रुपये उसने दे भी दिए। दोनों महिलाओं ने उससे रुपये लेने के बाद भी दूसरे को मकान बेच दिया। एसएसपी के आदेश पर दोनों महिलाओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। एएनएम का आरोप है कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। मंगलवार को उनका सिविल लाइन थाने के दरोगा के साथ बातचीत करते हुए एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दरोगा उनकी रकम वापस दिलाने का आश्वासन दे रहा है। मामले में कार्रवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी का वारंट जारी करने की एवज में बीस हजार रुपये रिश्वत में मांग रहा है। ऊषा दरोगा से रुपये नहीं होने व अपनी मजबूरी बता रही है, लेकिन दरोगा रुपये के बिना कार्रवाई से इन्कार कर रहा है। डीआईजी कलानिधि नैथानी का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed