{"_id":"6681c440b674bfa5ff014a63","slug":"inspector-and-constable-suspended-after-audio-of-transaction-goes-viral-meerut-news-c-27-1-smrt1007-126106-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लेनदेन का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लेनदेन का ऑडियो वायरल होने पर दरोगा और सिपाही निलंबित
विज्ञापन
काफी दिनों से गुटबाजी में बंटे थे चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। अकबराबाद स्थित चंडी देवी पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक और आरक्षी को लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ क्राइम को सौंपी गई है।
थाना कोतवाली देहात की चंडी देवी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार पांडे और आरक्षी अमित कुमार की दो अलग-अलग ऑडियो वायरल हो रही है। इसमें दोनों पुलिसकर्मी अनुचित लाभ की मांग करते बताए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में उप निरीक्षक किसी व्यक्ति से बात कर दस हजार रुपये की मांग कर रहे है। इस संबंध में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई।
वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडे और आरक्षी अमित कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सी ओ क्राइम को सौंप दी गई है। मामले में तीन दिन के भीतर आख्या मांगी गई है। इसके बाद विभागीय कार्रवाई और भ्रष्टाचार संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी अनुचित कार्य न करें, जिससे कि पुलिस की छवि धूमिल हो। मामले की जांच होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।