फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspection of the children's home; review of the arrangements.

Meerut News: बालगृह का निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 30 Sep 2026 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the children's home; review of the arrangements.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक अधिकारियों की समिति ने बुधवार को जनपद के राजकीय बालगृह, किशोर सम्प्रेक्षण गृह, महिला शरणालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों, किशोरों और संवासिनियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधा, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। समिति ने अधिकारियों को व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।
राजकीय बालगृह बालक सूरजकुंड में समिति ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही भोजन, चिकित्सा, शिक्षा, आवास और स्वच्छता संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्या और जरूरतों की जानकारी ली। बच्चों की ओर से बताई गई समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई व व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजकीय बालगृह शिशु में भी रहने वालों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी गई। भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवा, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य मूलभूत व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सोनिका वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरुद्ध किशोरों व अन्य संवासियों के अधिकारों का पूरी तरह संरक्षण किया जाए। राजकीय महिला शरणालय, पश्चातवर्ती देखरेख संगठन और राजकीय बालगृह शिशु में भी रहने वालों को दी जा रही सुविधा की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed