{"_id":"6a29a8e3574d97bac60afe1a","slug":"inspection-of-gun-house-discrepancies-found-in-records-meerut-news-c-72-1-mct1011-154562-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन हाउस का निरीक्षण, रिकॉर्ड में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन हाउस का निरीक्षण, रिकॉर्ड में मिलीं खामियां
विज्ञापन
- केबी कोहली एंड कंपनी जांच के घेरे में, उच्च अधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसीएम ब्रह्मपुरी रश्मि और सीओ कैंट एएसपी नवीना शुक्ला ने बुधवार को पीएल शर्मा रोड स्थित केबी कोहली एंड कंपनी गन हाउस पर पहुंचकर रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री रजिस्टर, हथियारों का विवरण और अन्य अभिलेख खंगाले। जांच के बाद कुछ दस्तावेज में कमियां पाई गई। पुलिस उस अपने साथ ले गई, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पीएल शर्मा रोड पर स्थित केबी कोहली एंड कंपनी गन हाउस पर कुछ गड़बड़ी चल रही है। बुधवार को जांच के दौरान रिकॉर्ड में कई खामियां मिलीं। मौजूद स्टाफ से जब इन विसंगतियों के संबंध में जवाब मांगा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गन हाउस में जमा हथियारों का रिकॉर्ड भी चेक कराया। अधिकांश हथियारों का विवरण दर्ज मिला, लेकिन कुछ हथियारों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पाया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान गन हाउस में बड़ी संख्या में बंदूक और राइफल की लकड़ी की बट रखी मिली। इनके संबंध में जानकारी मांगी तो बताया गया कि इन्हें बिजनौर और नगीना क्षेत्र से ऑर्डर पर तैयार कराकर मंगाया जाता है। जब इससे संबंधित दस्तावेज और खरीद का रिकॉर्ड मांगा गया तो गन हाउस संचालक उसे प्रस्तुत नहीं कर सके। कार्रवाई के दौरान अन्य व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी। कुछ व्यापारियों ने रिकॉर्ड संबंधी कमियों के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं और लाइसेंसिंग व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया। लालकुर्ती पुलिस ने लकड़ी के बट व रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पहले भी सुर्खियों में रहा है गन बाजार
मेरठ की गन मार्केट पूर्व में भी कई मामलों को लेकर चर्चा में रही है। कुछ समय पहले एसटीएफ ने शिवा गन हाउस के पूर्व संचालक शैलेंद्र सिंह को अवैध हथियार कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं, आगरा पुलिस की जांच में भी मेरठ के भारत गन हाउस का नाम सामने आया था, जहां नियमों के विपरीत बड़ी मात्रा में कारतूस बेचने के आरोप लगे थे।
डीएम-एसएसपी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एएसपी का कहना है कि गन हाउस में अनियमितताओं की सूचना मिलने पर जांच की गई है। निरीक्षण के दौरान कुछ रिकॉर्ड में खामियां और लकड़ी की बटों से संबंधित दस्तावेजों की कमी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे को दी जाएगी।