फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inquiry ordered into school bus fire

Meerut News: स्कूल बस में आग लगने के मामले की जांच के आदेश

Mon, 25 May 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Inquiry ordered into school bus fire
- डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को बनाया जांच अधिकारी, दो दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की चलती बस में 7 मई को आग लगने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश मामले पर जांच बैठा दी गई है।
चलती बस में आग लगने और बच्चों के बाल-बाल बचने के मामले में अमर उजाला की खबर का हवाला देते हुए मामले को लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मेरठ ने जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने दिए आदेश में कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्यालय की जांच कर दो दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का हवाला दिया गया है। जिसमें चलती स्कूल बस में आग लगने और बच्चों की जान जोखिम में पड़ने का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का पूरा विवरण उपलब्ध न होने के बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर के प्रधानाचार्य अमित कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया कि संबंधित विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जांच करें। साथ ही शिकायतकर्ता पक्ष को सुनते हुए फोटो सहित तथ्यात्मक आख्या दो दिन के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बताया गया कि स्कूल बस में आग लगने की घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही थी। इस घटना में बस में सवार बच्चे सुरक्षित बच गए थे लेकिन मामले ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब विभागीय जांच शुरू होने से अभिभावकों को निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed