{"_id":"6ab1385f5473d852f806f40a","slug":"inner-wheel-club-donates-benches-and-chairs-meerut-news-c-72-1-mct1005-159785-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इनरव्हील क्लब ने भेंट कीं बैंच और कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इनरव्हील क्लब ने भेंट कीं बैंच और कुर्सी
Mon, 21 Sep 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ ने सोमवार को सरस्वती महिला छात्रावास मेरठ कॉलेज में छात्राओं की सुविधा के लिए 6 बड़ी बैंच और दस कुर्सी भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रूपा रस्तोगी ने की।
सरस्वती महिला छात्रावास की चीफ वार्डन और जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. श्वेता जैन ने क्लब का आभार व्यक्त किया। मेरठ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राठी और जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज कुमार भी उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष रूपा रस्तोगी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव वर्षा गर्ग सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।