फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured in road accident dies during treatment

Meerut News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

Thu, 25 Dec 2025 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Injured in road accident dies during treatment
रोहटा। मोहित का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए मोहित (28) पुत्र नीरज की बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव काे मोर्चरी भेज दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरा युवक अपने परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

गांव डूंगर निवासी मोहित अपने साथी राहुल पुत्र जीवन के साथ मंगलवार को बाइक पर मेरठ गए थे। शाम को घर लौटते समय बागपत रोड के पांचली खुर्द गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस और परिजनों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। मृतक मोहित तीन भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। गंभीर रूप से घायल राहुल को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed