{"_id":"6a26c4609c187ae6ba06bffa","slug":"information-on-gst-slabs-portals-returns-and-doubt-resolution-with-accident-insurance-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1211353-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुर्घटना बीमा के साथ जीएसटी स्लैब, पोर्टल, रिटर्न की दी जानकारी, शंका समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुर्घटना बीमा के साथ जीएसटी स्लैब, पोर्टल, रिटर्न की दी जानकारी, शंका समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जीएसटी अधिकारियों के साथ उद्योग संवाद में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान
मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की पहल, मौके पर मिला मार्गदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्र के उद्यमियों के बीच एक महत्वपूर्ण उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगपतियों, व्यापारियों और जीएसटी विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा कर संबंधी समस्याओं का समाधान करना रहा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि संवाद के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल, रिटर्न, नोटिस, कर निर्धारण तथा अन्य व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। दुर्घटना बीमा के विषय में जानकारी मांगी। जीएसटी अधिकारी सचिन कुमार ने जीएसटी स्लैब की जानकारी दी। खंड पांच के अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने कहा कि कंप्यूटर से इन्क्वायरी जनरेट होती है जिसके बाद उद्यमी से पूरे मामले की पुष्टि की जाती है।
उपायुक्त संजय सिंह और उपायुक्त योगेश सिंह ने व्यापारियों को नवीनतम जीएसटी प्रावधानों की जानकारी देते हुए नियमों के अनुपालन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। महामंत्री विक्रांत गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से महामंत्री विक्रांत गोयल, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष सुमित ग्रोवर, मनोज वाधवा, सुनील अरोड़ा, सुधीर पाठक, पंकज जैन, दीपक, राहुल गुप्ता, विकास जैन तथा अतुल्येश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शहर में उद्योग विकास को लेकर निरीक्षण
दिल्ली रोड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पीपीडीसी में लखनऊ से आए प्रशिक्षु अधिकारियों ने भ्रमण किया। व्यवस्था में सहायक उपायुक्त दिनेश आर्य, अमित शुक्ला रहे। टीम ने ध्यानचंद नगर यश उद्योग का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान फिटनेस उपकरण किस तरह तैयार किए जाते हैं इस संबंध में भी जानकारी दी। प्लास्टिक के बैट भी दिखाए गए। अनिल पुंडीर ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ से टीम मेरठ पहुंची। इसमें औद्योगिक इकाई के अलावा औघड़नाथ मंदिर, कृषि विश्वविद्यालय आदि स्थानों पर भ्रमण किया।
-- -- --