फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about social security schemes provided at the farmers' meeting.

Meerut News: किसान गोष्ठी में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 14 Jul 2026 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Information about social security schemes provided at the farmers' meeting.
बहसूमा। टिकोला शुगर मिल परिसर में हुई किसान गोष्ठी
बहसूमा। टिकौला चीनी मिल परिसर में सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत किसान गोष्ठी हुई। अध्यक्षता ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह व मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक रामराज के शाखा के प्रबंधक श्याम किशोर तिवारी रहे।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक श्याम किशोर तिवारी ने किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध है। उन्होंने अटल पेंशन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर 60 वर्ष की आयु के बाद एक हजार से पांच हजार रुपये तक मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। गोष्ठी के दौरान पात्र किसानों के आवेदन भी भरवाए गए।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पौधशालाओं में सीड ट्रैश एंड ट्रैक प्रणाली का प्रभावी संचालन करने और सर्वे-सट्टा प्रदर्शन से जुड़ी किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां महाप्रबंधक (गन्ना) अजीत सिंह, गन्ना विकास हेड दिनेश अग्रहरि, समस्त गन्ना पर्यवेक्षक तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed