फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about Maha Arghya given in the training camp

Meerut News: प्रशिक्षण शिविर में दी महा अर्घ्य की जानकारी

Sun, 17 May 2026 04:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Information about Maha Arghya given in the training camp
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में रविवार को महावीर जयंती भवन में पूजन प्रशाल शिविर का आयोजन किया गया। इसका संयोजन सौरभ जैन ने किया। कार्यक्रम में बच्चों को समुच्चय महा अर्घ्य के महत्व के बारे में बताया गया। सौरभ जैन सराफ ने बताया कि पूजा में पढ़े जाने वाले समुच्चय महा अर्घ्य में पंच परमेष्ठि, चार अणुयोग, चौबीस तीर्थंकर, तीन लोक के समस्त जिन मंदिर, चैत्यालय, तीर्थ क्षेत्र, सिद्ध क्षेत्र, अतिशय क्षेत्र तथा जैन आगम में वर्णित सभी पूज्यों को अर्घ्य समर्पित किया जाता है। देवेंद्र जैन, विनोद जैन एवं अतुल जैन ने प्रक्षाल क्रियाएं संपन्न कराईं। गौरव जैन, राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि का प्रशिक्षण दिया। प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य शिखर चंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार के विजेता कुशल जैन रहे। उन्हें विशेष पुरस्कार सोनम जैन, पूनम जैन ने किया। अंत में सभी बच्चों को मनन जैन एवं नीवी जैन की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed