फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inflation-unemployment at peak, BJP is celebrating: Jayant Chaudhary

मंहगाई-बेरोजगारी चरम पर, भाजपा मना रही जश्न : जयंत चौधरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Inflation-unemployment at peak, BJP is celebrating: Jayant Chaudhary
मोदीनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि सरेआम बेटियों की हत्या की जा रही है। मंहगाई व बेरोजगारी चरम पर है। किसान से लेकर खिलाड़ी तक आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा सरकार जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में महिलांए, युवा , कारोबारी, नौकरी पेशा और सरकारी कर्मचारी परेशान हैं। भाजपा की गलत नीतियों के चलते कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने पार्टी के सामाजिक समरसता कार्यक्रम के तहत बुधवार को मोदीनगर क्षेत्र में आठ सभाएं की। उन्होंने भोजपुर के कस्बा फरीदनगर, तलहैटा और मोदीनगर के गांव सीकरी खुर्द, निवाड़ी के डिड़ौली, सारा, सुहाना, खिदौड़ा, सौंदा व कस्बा पतला में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही है। लोग अब गागरूक हो रहे हैं, आने वाले दिनों में लोग इसका जवाब देंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित त्यागी, रणवीर दहिया, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, योगेद्र पतला, विधायक गुलाम मोहम्मद, सतेन्द्र तोमर, पतला चेयरमैन रीता चौधरी, संजीत नेहरा, विनोद गौतम समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed