फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inflation effect on vegetables: Tomato in Meerut for Rs 100, then peas being sold at Rs 125 per kg

सब्जियों पर महंगाई की आग: मेरठ में टमाटर 100 रुपये, तो 125 रुपये प्रति किलो बिक रही मटर

Thu, 25 Nov 2021 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Nov 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Inflation effect on vegetables: Tomato in Meerut for Rs 100, then peas being sold at Rs 125 per kg
सब्जी खरीदते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की तर्ज पर मेरठ में भी टमाटर और मटर महंगाई की आग में जल रही है। महानगर में फुटकर विक्रेता टमाटर 80 से 100 रुपये किलो बेच रहे हैं। हरी मटर 125 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। 

विज्ञापन


पुराने आलू की बात करें तो इसने भी नए आलू को रेट में पिछाड़ा हुआ है। पुराना आलू 25 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि नया आलू 20 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। इसके अलावा बैंगन 30 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के भाव अभी स्थिर हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हो जाएं तैयार: कड़ाके की ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, मंगलवार को रही सीजन की सबसे सर्द रात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नवीन मंडी के आढ़ती ओमपाल सिंह का कहना है कि टमाटर और मटर जैसी सब्जियों के भाव बढ़ने का मुख्य कारण प्रदूषण के कारण दिल्ली में कुछ समय रही भारी वाहनों की नो एंट्री मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि नए आलू के मुकाबले जनता पुराने आलू को ही पसंद कर रही है। टमाटर की खरीद पर थोड़ा बहुत असर देखने को मिला है। 


 बीते दो महीनों में ही टमाटर के दाम में उछाल आया है। टमाटर के दाम बढ़ने से घर का पूरा बजट बिगड़ गया है। वहीं सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने पहुंचे लोगों का कहना है कि 

पहले सब्जी में ज्यादा टमाटर इस्तेमाल होते थे, लेकिन जैसे ही टमाटर के दाम बढ़े हैं सब्जी में भी टमाटरों की संख्या कम हो गई है। वहीं गृहिणियों का कहना है कि यदि इसका दाम कम नहीं हुआ, तो वह दिन दूर नहीं जब यह थाली से गायब ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed