फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   December will start with severe cold, Tuesday was the coldest night of the season

हो जाएं तैयार: कड़ाके की ठंड से होगी दिसंबर की शुरुआत, मंगलवार को रही सीजन की सबसे सर्द रात

Thu, 25 Nov 2021 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Nov 2021 11:46 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी में भी देखने को मिलेगा और इसका जल्द ही देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों को कहना है कि दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी।  

विज्ञापन
December will start with severe cold, Tuesday was the coldest night of the season
weather Meerut : कम होने लगा रात का तापमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर धीरे-धीरे पहुंच रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी में भी दिखेगा। यहां भी ठंड बढ़ेगी। दो दिन से चल रही तेज हवा से मंगलवार को राहत मिली। दिन गर्म रहा। शाम के समय ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी।

विज्ञापन


मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 291 दर्ज किया गया। हवा के चलने के कारण अभी एक्यूआई में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। मेरठ के अलावा जयभीमनगर में 281 व गंगानगर  279 और पल्लवपुरम 312 रिकार्ड किया गया। दो दिन से चल रही हवा के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे आ गया था, लेकिन बुधवार को कई स्थानों पर एक्यूआई में फिर से बढ़ोतरी देखी गई। बुधवार को पल्लवुपरम में 324 और जयभीमनगर में एक्यूआई 315 रहा। गंगानगर में एक्यूआई 282 रिकॉर्ड किया गया। हवा के चलने तक एक्यूआई में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार कम है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: बसपा ने सरधना से संजीव धामा को बनाया प्रत्याशी, त्रिकोणीय मुकाबले के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात अब तक सबसे ठंडी
रातें सर्द होने लगी हैं और पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। मंगलवार की रात इस सीजन में अब तक सबसे ठंडी रात हुई और न्यूनतम पारा दो दिन पहले के 11 डिग्री से गिरकर 7.4 पर आ गया। ठंड के साथ एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर की ओर जा रहा है। बुधवार को एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। 
 
यूं बढ़ रही ठंड
    तारीख    अधिकतम    न्यूनतम 

    18    27.5    9.2 
    19    26.5    9.4 
    20    26.6    11.6 
    21    26.6    9.4 
    22    26.6    11.3 
    23    26.0    10.0 
    24    26.6    7.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed