फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ineligible involved in Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, case filed against Ayushman Mitra

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 30 प्रतिशत अपात्र शामिल, आयुष्मान मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Dec 2019 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Dec 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Ineligible involved in Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, case filed against Ayushman Mitra
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 30 प्रतिशत से ज्यादा अपात्र शामिल कर दिए गए हैं। इसकी जांच कराई जानी चाहिए और अपात्रों को इसमें से बाहर निकाला जाए और पात्रों को जोड़ा जाना चाहिए।’ यह कहना है भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने इस संबंध में 2011 की सामाजिक सर्वेक्षण से संबंधित सूची भेजी है। इसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 2886 पृष्ठ की सीडी और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की 1506 पृष्ठों की सीडी है। इसमें उन्होंने अमर उजाला में 3 दिसंबर 2019 के अंक में माई सिटी पर छपी खबर भी भेजी है।
विज्ञापन


डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि एससीएसटी के सारे परिवार शामिल होंगे, भले ही वह नियम विरुद्ध हो। यह कहना गलत है। जिलाधिकारी इसकी जांच कराएं और अपात्रों का नाम सूची निकलवाएं। उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 854990 पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाना था, जिनमें से सिर्फ 40 हजार परिवार चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में गूंजा आयुष्मान भारत योजना का मुद्दा
आयुष्मान भारत योजना में ‘फर्जीवाड़े’ का मुद्दा लोकसभा में भी गूंजा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान आयुष्मान कार्डों में त्रुटियां ठीक किए जाने की मांग की। सांसद ने लोकसभा में कहा कि बड़ी समस्या आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को जारी किए गए गोल्डन कार्ड में त्रुटियों को लेकर है।

अब तक लगभग 10 करोड़ कार्ड लोगों को इस योजना के तहत जारी किए गए हैं,  लेकिन इनमें से लगभग 20 प्रतिशत कार्डों में कुछ न कुछ गड़बड़ी पाई गई है। इन गलतियों को ठीक कराने के लिए लाभार्थियों को जन सुविधा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिनमे कई बार महीनों लग जाते हैं। सांसद ने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया कि आयुष्मान भारत के कार्डों में सुधार के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था की जाए।

आयुष्मान मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 18 फर्जी गोल्डन कार्ड बनाए जाने के मामले में मंगलवार को टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। तहरीर आयुष्मान भारत योजना के जिला ग्रिवांस मैनेजर डॉ. जियाउलहक ने दी है।

इसमें कहा गया है कि शासन के निर्देश पर 11 नवंबर 2019 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल पात्रों का सत्यापन कराया गया तो उसमें जेपी हेल्थ केयर के आयुष्मान मित्र शिव कुमार निवासी मोहकमपुर के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

इसने योजना में नाम न होने के बावजूद अपना, अपने परिवार का नाम जोड़ लिया। इसके अलावा इसने अपने गांव के ईश्चर चंद मौर्य व उनके परिवार का नाम धोखाधड़ी करके जोड़ लिया, जो कि गैर कानूनी है। लिहाजा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि आरोपी को जेपी हेल्थ केयर ने आरोग्य मित्र पद से हटा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed