फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Individuals with 7th and 10th-grade education were running an online gaming racket; three arrested.

Meerut News: सातवीं और दसवीं पास ऑनलाइन गेमिंग रैकेट चला रहे थे, तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Individuals with 7th and 10th-grade education were running an online gaming racket; three arrested.

विज्ञापन
-20 मोबाइल, तीन लैपटॉप, एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और अवैध ऑनलाइन गेमिंग का संचालन करने वाले गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सातवीं और दसवीं पास है। आरोपी लिसाड़ी गेट निवासी शाकिब, सनी व फरमान है। उनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक, चेकबुक और 12 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए लोगों से संपर्क कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने पत्रकारों को वार्ता में बताया कि बिजली बंबा बाईपास रोड के पास कुछ युवकों द्वारा ऑनलाइन गेम व साइबर फ्रॉड किए जाने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार को लोहियानगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी जुबेर मौके से भाग गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी फर्जी फर्म बनाकर विभिन्न बैंकों में चालू खाते खुलवाते थे। इसके लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए जाते थे। खाते खुलवाने के बाद साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित रकम का लेन-देन इन्हीं खातों के माध्यम से किया जाता था।
विज्ञापन

आरोपियों ने ऑनलाइन सिल्वर भाई के नाम से एक एप्लीकेशन बना रखी थी। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप पर लिंक भेज कर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। आरोपियों ने पीड़ितों को दोगुने मुनाफे का लालच देते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चौथे आरोपी की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल को कब्जे में लिया
एसपी सिटी ने बताया अभी आरोपियों के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के मोबाइल की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के पास पैसे कहां से आ रहे थे,इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खाते में डेढ़ लाख रुपए थे। इन्हें भी फ्रीज कर दिया गया है।
------------


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed