फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indira Ekadashi provides salvation to fathers, Ravi Pushya Yoga will be with Sarvartha Siddhi Yoga

पितरों को मोक्ष दिलाती है इंदिरा एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ होगा रवि पुष्य योग

Sat, 12 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Indira Ekadashi provides salvation to fathers, Ravi Pushya Yoga will be with Sarvartha Siddhi Yoga
पितरों को मोक्ष दिलाती है इंदिरा एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ होगा रवि पुष्य योग
विज्ञापन

मेरठ। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाता है। पितृपक्ष के दौरान आने वाली यह एकादशी पितरों को मोक्ष दिलाती है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि पुष्य योग भी होगा। रविवार को यह व्रत किया जाएगा। आज शनिवार को दशमी का श्राद्ध पूजन होगा।
इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलोजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इंदिरा एकादशी का व्रत प्रभावशाली है कि यह बरसों पहले गुजरे पितरों को भी मोक्ष दिलवाने में समर्थ हैं। इस व्रत का महत्व स्वयं श्री कृष्ण ने धर्मराज युद्धिष्ठर को बताया था। इस व्रत का पितृपक्ष के समय में बहुत बड़ा महत्व है। यमलोक में यमराज जिन पितर को दंड स्वरूप नरक लोक का कष्ट देते हैं, वे इंदिरा एकादशी व्रत के पुण्य से मोक्ष पाते हैं। इस व्रत को करने वाला व्यक्ति भी मृत्यु के बाद बैकुण्ठ धाम जाता है।
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति हो रहे मार्गी
ग्रहों के देवता बृहस्पति रविवार 13 सितंबर को प्रात: 6.12 बजे मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति अपनी ही धनु में 14 मई 2020 से वक्री चल रहे थे। बृहस्पति 20 नवंबर 2020 को मार्गी चलते हुए अपनी राशि बदलेंगे और मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति के मार्गी होने से सभी राशि वालों को कहीं न कहीं लाभ मिलने की संभावना बनेगी। अटके कार्य गति पकड़ेंगे। इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ व श्रीमद्भागवत जी का पाठ करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed