फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Indias First Sports University in Meerut Gains Momentum, Paralympian Deepa Malik Joins Promotion

UP: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के प्रचार में जुटे एथलीट और बॉलीवुड हस्तियां, जारी किए वीडियो

Fri, 27 Jun 2025 02:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 27 Jun 2025 02:21 PM IST
सार

मेरठ के सलावा में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का प्रचार जोर पकड़ रहा है। फिल्मी हस्तियों के बाद अब पैरा एथलीट दीपा मलिक भी इससे जुड़ गई हैं। 70% से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Indias First Sports University in Meerut Gains Momentum, Paralympian Deepa Malik Joins Promotion
मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की संरचना

विस्तार

सलावा में बन रहे प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का 70 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब प्रचार-प्रसार का काम भी जोर पकड़ रहा है। फिल्म अभिनेता और एथलीट व पैरा एथलीट खेल विश्वविद्यालय के प्रचार को लेकर वीडियो जारी कर रहे हैं। जिन्हें  विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विवि की नींव रखी थी और इसका निर्माण कार्य अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल मंत्री खुद इसके कार्यों की निगरानी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह विवि फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित कर रहा है। अभिनेता जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार पहले ही प्रचार से जुड़ चुके हैं। इनकी क्लिप विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।



 
विज्ञापन

अब पैरा एथलीट दीपा मलिक भी प्रचार अभियान से जुड़ गई हैं। दीपा मलिक ने इस खेल विश्वविद्यालय को देश की खेल प्रतिभाओं के लिए एक "बड़ी उपलब्धि" बताया है। उन्होंने कहा कि इससे लाखों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा मिलेगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


 

गौरतलब है कि दीपा मलिक 2016 रियो पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतने वालीं भारत की पहली महिला हैं। वे तैराकी और मोटर रेसिंग में भी सक्रिय रही हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

खेल विश्वविद्यालय में मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत आसपास के जिलों के युवा खेल से जुड़े कोर्स कर सकेंगे। संभावना है कि आगामी कुछ हफ्तों में इसकी प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

खेल विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी के लिए आप वेबसाइट https://sportsuniup.com/ पर भी क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed