{"_id":"6ac24f236ec886e4a40eea38","slug":"indian-risers-defeated-meerut-hunters-by-29-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-160518-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंडियन राइजर्स ने मेरठ हंटर को 29 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंडियन राइजर्स ने मेरठ हंटर को 29 रन से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी ग्राउंड पर फोर्थ लेजेंड्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में इसमें इंडियन राइजर्स ने मेरठ हंटर को 29 रन से हराया।
आयोजक उमेश वर्मा द्वारा कराया जा रही प्रतियोगिता में इंडियन राइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। अभिषेक ने 55, राहुल ने 34, रन बनाए। मेरठ हंटर के गेंदबाज नितिन, नईम और सचिन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ हंटर की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें बॉबी सांगवान ने 74, नितिन दुबे ने 45 रन बनाए। इंडियन राइजर्स के गेंदबाज रोहित ने पांच व प्रवीण ने तीन विकेट लिए। इंडियन राइजर्स ने 29 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित रहे। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने सभी को सम्मानित किया। संवाद