फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   india closed, police alert

भारत बंद का आह्वान, पुलिस अलर्ट

Wed, 08 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
india closed, police alert
मेरठ। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। खुफिया विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। सितंबर, 2019 में इन यूनियनों की ओर से इस भारत बंद की घोषणा की गई थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि केंद्र के खिलाफ इस आंदोलन में कुछ छात्र संगठनों और विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भी समर्थन की बात कही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एहतियात सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। ट्रेड यूनियनों द्वारा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर छात्रों का समर्थन किए जाने के बाद प्रशासन और ज्यादा गंभीर दिख रहा है। एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसको लेकर इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा कमिश्नरी, कलक्ट्रेट, तहसील जैसे स्थानों पर भी पुलिस फोर्स उपलब्ध रहेगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed