फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IND vs SA: India's victory celebrated everywhere, Diwali celebrated at midnight in West UP

IND vs SA: भारत की जीत का हर तरफ जश्न, वेस्ट यूपी में आधी रात को मनी दीपावली

Sun, 30 Jun 2024 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jun 2024 12:22 AM IST
सार

भारत की जीत का जश्न: आधी रात में खुशियों से सराबोर हुआ पूरा देश; कही फूटे पटाखे तो कही मनी दीवाली

विज्ञापन
IND vs SA: India's victory celebrated everywhere, Diwali celebrated at midnight in West UP
INDIA Wins - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से हर भारतीय गौरवान्वित है। भारत की जीत के बाद शहर-दर शहर में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इंदौर के रजवाडा में जहां लोग सड़कों पर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाते नजर आए वहीं, वेस्ट यूपी में भी लोगों ने जमकर खुशी मनाई। आधी रात को दीपावली जैसा नजारा दिखाई दिया।

विज्ञापन

IND vs SA: India's victory celebrated everywhere, Diwali celebrated at midnight in West UP
मुजफ्फरनगर में जश्न - फोटो : अमर उजाला
भारत ने खत्म किया 11 साल का सूखा
इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA: India's victory celebrated everywhere, Diwali celebrated at midnight in West UP
मेलबर्न में जश्न - फोटो : अमर उजाला

मेलबर्न में भारतीय लोगों के साथ आईआईए मंडलीय अध्यक्ष सुमेश अग्रवाल ने मनाया भारत की जीत का जश्न। अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भारत में ही नहीं विश्व भर में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को लेकर हर कोई उत्साहित था। सभी ने बड़ी स्क्रीन लगाकर पूरी तैयारी कर रखी थी। हमें भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वह बिजनेस ट्रिप पर गए थे। ऐसे में इस ऐतिहासिक पल को देखने का मौका मिला।

विज्ञापन

IND vs SA: India's victory celebrated everywhere, Diwali celebrated at midnight in West UP
सहारनपुर में जश्न मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम ने 11 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को शनिवार को खत्म कर दिया। बेहद उतार चढ़ाव भरे मैच में दर्शकों की सांसें थम गई थीं। लेकिन खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और हार के मुंह से वर्ल्ड कप ट्रॉफी को छीन लिया। जीत के बाद गोरखपुर में रात भर आतिशबाजी हुई और पटाखे फोड़े गए। 

IND vs SA: India's victory celebrated everywhere, Diwali celebrated at midnight in West UP
मेरठ के बेगमपुल पर जश्न - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आधी रात को भारी संख्या में क्रिकेट के प्रशंसक इकट्ठा हुए और आतिशबाजी की। बेगमपुल पर देर रात तक लोगों ने जमकर जश्न मनाया और भारत की जीत पर एक दूसरे को बधाइयां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed