{"_id":"5e18d92c8ebc3e87a7629509","slug":"increased-security-of-pawan-executioner-meerut-news-mrt4631844183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन जल्लाद को मिली पुलिस गारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन जल्लाद को मिली पुलिस गारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। निर्भया के दरिंदों को फांसी देने की तारीख 22 जनवरी तय होते ही पवन जल्लाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक बीडी पांडे के पत्र पर शुक्रवार को पुलिस लाइन से पवन के घर पर गारद तैनात कर दी गई। गारद में चार-चार पुलिसकर्मी 24 घंटे रहेंगे। जिला अस्पताल के डॉक्टर भी पवन के स्वास्थ्य पर नजर रखते हुए 19 जनवरी तक उसका चेकअप करते रहेंगे।
एडीजी जेल आनंद कुमार मेरठ जेल प्रशासन को चिट्ठी भेज चुके हैं कि 19 जनवरी तक पवन जल्लाद को दिल्ली बुलाया जा सकता है। दरिंदों को तिहाड़ जेल में फांसी होगी, इसको लेकर मेरठ जेल प्रशासन ने पवन जल्लाद पर निगरानी शुरू कर दी। ऐन वक्त पर कोई परेशानी न हो, इस पर फोकस किया गया है। पवन जल्लाद खरखौदा थानाक्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में रहता है। वहीं, तिहाड़ के अलावा मेरठ जेल में भी फांसी की तैयारी है। सितंबर 2014 में मेरठ जेल में निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को फांसी दी जानी थी। उस दौरान मेरठ जेल में बने फांसी घर को पवन जल्लाद ने ही तैयार कराया था। मेरठ जेल में 17 दोषियों को मौत की सजा मिल चुकी है।