फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Increased load on the system as demand increases, power starts to fail

मांग बढ़ते ही सिस्टम पर बढ़ा लोड, गुल होने लगी बिजली

Fri, 29 May 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Increased load on the system as demand increases, power starts to fail
मांग बढ़ते ही सिस्टम पर बढ़ा लोड, गुल होने लगी बिजली
विज्ञापन

मेरठ। गर्मी का पारा बढ़ते ही बिजली की मांग में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते सिस्टम पर बढ़े लोड का खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। दिन रात की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कहीं फाल्ट तो कहीं सिस्टम सुधार के नाम पर बिजली गुल की जा रही है। बिजली जाते ही लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
शहर में बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन लोड के हिसाब से प्रतिदिन 770 एमवीए बिजली की मांग रहती है। लॉकडाउन के चलते बंद पड़े उद्योगों, कारखानों और प्रतिष्ठानों के चलते यह मांग घटकर 430 एमवीए पर पहुंच गई थी। तापमान बढ़ने और कुछ उद्योगों का पहिया घूमने से मांग में भारी इजाफा हो गया है। इसका असर पावर सिस्टम पर दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा, गंगानगर, पल्लवपुरम, रामलीला ग्राउंड, एमईएस, लेडीज पार्क, टॉउन हाल, शारदा रोड, सिविल लाइन, टीपी नगर, लिसाड़ी रोड, लिसाड़ी गेट, विकास पुरी, नौचंदी, हापुड़ रोड, रेलवे रोड आदि बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली होती रही। खैर नगर निवासी साबिर नवाज बर्नी, मोहम्मद आजम ने बताया कि चार से पांच बार बिजली कटौती हो रही है। बिजली गुल होने पर लोगों को सुबह-शाम पानी भी नहीं मिल पाता है। नगर निगम सुबह और शाम दो टाइम ही पानी की आपूर्ति करता है। नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह का कहना है कि गर्मी में बिजली की मांग में भारी उछाल आया है। सिस्टम मांग से 20 फीसदी ज्यादा लोड झेलने में सक्षम हैं। फाल्ट होने की स्थिति में ही आपूर्ति प्रभावित होती है। फाल्ट को तुरंत ठीक कराकर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed