फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   increased corona cases before deewali

दिवाली से पहले ही कोरोना का बढ़ने लगा 'हमला'

Fri, 13 Nov 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
increased corona cases before deewali
increased corona cases before deewali
कोरोना : 11 दिनों में मिले 1473 मरीज, 25 की मौत
विज्ञापन

मेरठ।
दिवाली के बाद कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा जताया जा रहा है, लेकिन दिवाली से पहले भी हमला तेज हो गया है। नवंबर माह के शुरुआती 11 दिनों में 1473 नए मरीज मिले हैं। 25 लोगों की मौत हो चुकी है। रोज 133 से ज्यादा मरीज और दो से ज्यादा मौत का औसत है। बुधवार को इस माह के सर्वाधिक 168 कोरोना संक्रमित मिले।

नवंबर माह के शुरुआती 11 दिनों के आंकड़े पहली से 11 अक्तूबर तक मिले मरीजों से भी ज्यादा हो गए हैं। अक्तूबर के शुरुआती 11 दिनों में 1424 मरीज मिले थे। 29 लोगों की मौत हुई थी। नवंबर के आंकड़ों के आधार पर दिवाली के बाद कोरोना के मरीज बढ़ेंगे। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि त्योहारी सीजन में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल की लापरवाही भी हो रही है। ऐसे में मरीज बढ़ रहे हैं। रोकथाम के लिए 17 नवंबर से डर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

तारीख मरीज मौत
11 नवंबर 168 3
10 नवंबर 133 2
9 नवंबर 141 3
8 नवंबर 141 3
7 नवंबर 117 3
6 नवंबर 94 3
5 नवंबर 143 1
4 नवंबर 138 1
3 नवंबर 153 4
2 नवंबर 137 1
1 नवंबर 108 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed