फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   incomplete work of ganga bridge become start

गंगापुल पर शुरू होगा काम, आईआईटी के इंजीनियर करेंगे जांच

Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
incomplete work of ganga bridge become start
मेरठ।
विज्ञापन

हस्तिनापुर के चेतावाले घाट पर गंगापुल निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। वजह गंगा का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने गंगापुल के दोनों तरफ सड़क का निरीक्षण किया। उधर पुल निर्माण के प्र्रस्तावित बजट और तकनीकी जांच के लिए सरकार ने आईआईटी कानपुर के इंजीनियरों की टीम गठित की है। जो अगले माह जांच करने आएगी।
गंगा पुल पर निर्माण शुरू हुए नौ साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक मेरठ और बिजनौर की जनता को पुल का लाभ नहीं मिल पाया है। वजह कभी गंगा जल स्तर बढ़ने से काम रुक जाता है तो कभी धन के अभाव में। अब बरसात खत्म होने के बाद गंगा का जलस्तर गिरने लगा है। ऐसे में पुल निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

11 किमी बननी है सड़क
गंगापुल के दोनों तरफ 11 किमी लंबी सड़क का निर्माण होना है। पिछले साल तक पुल के दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी ने काफी सड़क निर्माण कराया था, लेकिन अभी तक यह चालू नहीं हो पायी। बरसात से पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए सरकार से धन की मांग की थी। लेकिन अभी तक धन जारी नहीं हुआ है। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता फराज अली, अवर अभियंता रवि कुमार, जेई पंकज कुमार, जेई राजीव कुमार, जेई साहिब खान आदि अधिकारियों ने लतीफपुर के पास से गंगा पुल तक जाने वाली लगभग 4.75 किमी. सड़क का निरीक्षण किया। एप्रोच रोड पर मिट्टी का लेवल देखा। बताया कि मिट्टी लेवल का कार्य जल्द पूरा कर सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों ने वहां मौजूद ठेकेदार को एप्रोच रोड से बारिश में बह गई मिट्टी को लेबल में कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का एक पिलर अधूरा
सेतु निगम गंगा पर पुल निर्माण कार्य कर रहा है। पुल के एक पिलर का काम अधूरा है। अब विभाग काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि बार बार गंगाजल स्तर बढ़ने के कारण सेतु निगम बैकफुट पर आ रहा है।

ये है गंगापुल और सड़क का लेखाजोखा
गंगा में दो लेन पुल की लम्बाई- 690 मीटर
पुल से मेरठ की तरफ सड़क की लम्बाई- 4.75 किलोमीटर
पुल से चांदपुर की तरफ सड़क की लम्बाई- 5.50 किलोमीटर
वर्जन=====
पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने गंगापुल के दोनों तरफ सड़क बनाने से पहले सोमवार को निरीक्षण किया। गंगाजल का स्तर नीचे आ गया है। पुल के दोनों तरफ सड़क का काम जल्द शुरू होगा। 12 अक्तूबर को आईआईटी कानपुर के इंजीनियरों की टीम भी पुल का निरीक्षण करेगी। -अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed