फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Incomplete repairs by NHAI became the reason for accidents

एनएचएआई की अधूरी मरम्मत बनी हादसों की वजह

Mon, 04 Aug 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Incomplete repairs by NHAI became the reason for accidents
सरूरपुर। भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर जलभराव में फंसी कार। स्थानीय निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास बराबर में सर्विस रोड पर गड्ढों में जलभराव के कारण राहगीरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सर्विस रोड पर हुए जलभराव के कारण एक कार गड्ढे में फंस गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को निकाला।
एनएचएआई ने कांवड़ यात्रा के दौरान ही रोड की मरम्मत का कार्य शुरू किया था, लेकिन रोड पर मिट्टी डालकर ही छोड़ दिया गया। बारिश के चलते रोड पर जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते रोड पर गहरे गड्ढे भी दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण राहगीरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी कई बार अधिकारियोंं से शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। एनएचएआई ने रोड की मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहित, शोभित, अंकित, कुंवरपाल, अजीत, रोहित, फरमान, जाहिद, लियाकत, विशाल ने बताया कि पिछले कई महीनों से रोड की हालत खराब है। कई वाहन पलट चुके हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हो चुके हैं। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो रोड पर मरम्मत कार्य किया गया। लोगों को उम्मीद जगी कि समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, जो फिर से लोगोंं के लिए बड़ी समस्या बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed