फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inauguration of the cow care hospital at Malipur Gaoshala tomorrow.

Meerut News: मालीपुर गोशाला में गो सेवा हॉस्पिटल का उद्घाटन कल

Sat, 22 Aug 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the cow care hospital at Malipur Gaoshala tomorrow.
हस्तिनापुर। मालीपुर स्थित गोशाला में निराश्रित गोवंश की उपचार एवं सेवा के लिए बनाए गए गो सेवा हॉस्पिटल और दो टीन शेड का उद्घाटन समारोह 24 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। समारोह में सत्संग के साथ गोसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। गो सेवा परिवार की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

गो सेवा परिवार के प्रदीप बवेजा ने बताया कि समारोह में संत सुखदेवानंद महाराज के पावन सानिध्य में सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक होंगे। सत्संग कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। हॉस्पिटल में निराश्रित और बीमार गोवंश के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजक अवि पोसवाल, नीरज गुलाटी, राजीव और तरुण ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed